बिहारराज्यलोकल न्यूज़

चकाई में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती- प्रो प्रदीप कुमार के समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित- भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता रहे मौजूद।

चकाई

चकाई- गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चकाई में प्रो प्रदीप कुमार के समाधि स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के पितामह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में एक कन्याकुब्ज ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी माता कृष्णा देवी और पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी थे। उनके पिता ग्वालियर में एक स्कूल शिक्षक थे। कार्यक्रम में सभी लोगों ने बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। जयंती कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि महान कवि और प्रखर वक्ता देश को नई दिशा और दशा देने वाले अटल जी की सरकार ने 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित कर दिया। इस कदम से उन्होंने भारत को निर्विवाद रूप से विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतु प्रसाद यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि 1980 में जनता पार्टी से असन्तुष्ट होकर इन्होंने जनता पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में मदद की। 6 अप्रैल 1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व भी वाजपेयी को सौंपा गया। जिला मंत्री शालिग्राम पाण्डेय ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद जीत कर संसद पहुंचे थे, तो कांग्रेस के सांसद हंसने लगे। तब अटल जी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पर पूरा देश हंसेगा। जंयती कार्यक्रम में जेपी सेनानी अंगराज राय, चन्द्रकिशोरी पाण्डेय, धर्मवीर आनन्द, मनोज पोद्दार, पलटन पासवान, भाजयुमो अध्यक्ष सुमन केशरी, सरवन मंडल, अध्यक्ष नकुल यादव, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, मंडल सोशल मीडिया संयोजक दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, महामंत्री भुवनेश्वर यादव, दीपक शर्मा, डॉ विकास केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!