बिहारराज्यलोकल न्यूज़

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर भाजपा ने जलाए 101 दीप, श्रद्धा और स्मरण के साथ मनाई पूर्व संध्या।

जमुई

जमुई- भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई जमुई की ओर से भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह की पूर्व संध्या पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में शहर के अटल बिहारी चौक पर आयोजित हुआ, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने 101 दीप प्रज्वलित कर महान राष्ट्रनायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी दूरदर्शी, समावेशी सोच वाले महान नेता और सच्चे राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को नई दिशा दी और पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश को विश्व मंच पर मजबूत पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और कार्य आज भी सुशासन के प्रतीक हैं, इसी कारण देशभर में उनका जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक युगद्रष्टा नेता थे, जिनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी वाणी में ओज, विचारों में स्पष्टता और व्यवहार में सौम्यता थी, जिसने उन्हें जन-जन का नेता बनाया। भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे। विपक्ष भी उनके व्यक्तित्व और विचारधारा का सम्मान करता था। उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान, गोपाल कृष्ण, कार्तिक वर्मा, अनिल पाठक, अभिषेक राज, अंकित केसरी, हिमांशु सिंह, अजय पासवान, शंभु चौधरी, अयोध्या राम चंद्रवंशी, शंभुराम चंद्रवंशी, धनंजय चंद्रवंशी, संतोष सिंह, मुन्ना भगत, पूजा आर्य, सीमा केसरी, नीलू चंद्रवंशी, प्रमोद पाल, अभिषेक दुबे, सूरज सिंह, सुजीत मंडल, संजय साव, चंद्रशेखर सुमन, अरुण साव, मो ताहिर, लव मिश्रा, रोहित कुमार, अभिषेक गुप्ता, नितेश केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!