बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाराजोर तथा पैरा मटिहाना में लगाया गया शिविर।
लखीसराय

जमुई (संजय कुमार सिन्हा): शनिवार 20 दिसंबर 2025 को महिला एवं विकास निगम, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन जमुई के तत्वाधान में झाझा प्रखंड के ग्राम पंचायत बाराजोर तथा सोनो प्रखंड के ग्राम पंचायत
पैरामटिहाना में जिला पदाधिकारी जमुई श्री नवीन भाoप्रoसेo के द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” तथा “नारी अदालत” शिविर लगाकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि बेटी अनमोल है। कार्यक्रम पर बल देते हुए
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में फैली अवधारणा में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को अभियान को कामयाब बनाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। इस
अभियान में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ बेटियों को आगे बढ़ाने और स्वच्छता बनाए रखने संबंधी भी गतिविधियां आयोजित की गयी। मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि महिला और बच्चों के खिलाफ
चल रहे भेदभाव को दूर करने, बालिकाओं की स्थिति में सुधार और समाज में व्याप्त लिंग असंतुलन को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को बचाना,
उन्हें उचित शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ व्यक्तिगत व व्यवसायिक विकास में उनकी सहायता करना है। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र
मंडल, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिंहा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार एम डॉo अनुजा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनो के साथ- साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।





