बिहारराज्यलोकल न्यूज़
नाबालिग लड़की के दर्ज मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार।
झाझा

झाझा – बीते वर्ष सितम्बर माह में झाझा थानाक्षेत्र के एक गांव से परीक्षा के बाद घर नही लौटी नाबालिग
लड़की के दर्ज मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसके साथ एक नाबालिग लड़के को मध्यप्रदेश से
पकड़कर थाना लाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि युवक मध्य प्रदेश के जिला दलिया
थाना भवुआपुर का रहने वाला है और तकनीकी मदद से लड़की तक पुलिस पहुंचकर उसे बरामद किया। लड़की
पकड़े गए नाबालिग लड़के के साथ रह रही थी। बताया गया कि दोनो के बीच इंस्टाग्राम से सम्पर्क हुआ था।



