बिहारलोकल न्यूज़

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, जमुई के संगठन मंत्री प्रभात सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी के क्रीड़ा प्रकोष्ठ का जमुई प्रवक्ता मनोनीत।

जमुई

जमुई- ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, जमुई के संगठन मंत्री प्रभात सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी के क्रीड़ा प्रकोष्ठ का जमुई प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से संगठन में हर्ष की लहर है। भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया तथा भाजपा प्रदेश संयोजक क्रीड़ा प्रकोष्ठ सतीश राजू के निर्णय पर संगठन पदाधिकारियों ने आभार प्रकट किया। साथ ही ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रदेश सचिव अभिषेक सिन्हा को भी विशेष धन्यवाद

दिया गया, जिनके सहयोग से यह मनोनयन संभव हो पाया। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, जमुई के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रभात सिन्हा अपनी सहृदय छवि और कर्मठता के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में निश्चित ही जमुई का क्रीड़ा प्रकोष्ठ नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। संगठन ने विश्वास जताया है कि

प्रभात सिन्हा दोनों दायित्वों, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संगठन मंत्री और भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता को कुशलतापूर्वक निभाएंगे और जिले के खिलाड़ियों तथा खेल गतिविधियों को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभात सिन्हा को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!