बिहारलोकल न्यूज़

कियाजोरी पंचायत के बोन गांव निवासी सिकंदर दास के 22 वर्षीय पुत्र का शव गुरुवार को पुनासी डैम के किनारे से बरामद।

जमुई

जमुई – चकाई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कियाजोरी पंचायत के बोन गांव निवासी सिकंदर दास के 22 वर्षीय पुत्र महेश कुमार दास का शव गुरुवार को पुनासी डैम के किनारे से बरामद किया गया। वह बीते तीन दिनों से घर से लापता था। इस बीच उसकी काफी खोजबीन परिजनों द्वारा की गई थी लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 अगस्त की रात लगभग 8 बजे वह घर से निकला था। लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच गुरुवार की दोपहर परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक का शव पुनासी डैम के किनारे उपला रहा है। सूचना मिलने के बाद

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि महेश दास का ही शव पानी में उपला रहा है। इसके बाद घटना की जानकारी चंद्रमंडीह पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार,अवर निरीक्षक विजय

उपाध्याय दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल  है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!