बिहारलोकल न्यूज़

आगामी 25 अगस्त 2025 को प्रस्तावित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा।

जमुई

जमुई – जदयू के प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक सह प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की। बैठक में आगामी 25 अगस्त 2025 को प्रस्तावित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन

की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें गठबंधन दलों के जिलाध्यक्ष, प्रवक्ता, प्रखंड अध्यक्ष और युवा संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, हम पार्टी जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी, रालोमो जिलाध्यक्ष अरुण मंडल और जमुई विधानसभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा

शामिल थे। इसके अलावा जदयू प्रवक्ता सुनील बरनवाल, जमुई प्रखंड अध्यक्ष जमील, बरहट प्रखंड अध्यक्ष भीष्म देव, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, जदयू युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, युवा जिलाध्यक्ष रघुवीर, युवा खैरा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, युवा बरहट प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार तथा युवा जमुई प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक की रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। सभी घटक

दल एकजुट होकर जनता तक सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्य पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं, और इसी ऊर्जा के साथ हम हर विधानसभा क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करेंगे। बैठक का माहौल उत्साह और एकजुटता का प्रतीक रहा, जिससे यह साफ संदेश गया कि एनडीए आगामी चुनाव में मजबूत स्थिति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!