बिहारलोकल न्यूज़
रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गायत्री परिवार के बीच जिला स्तरीय चुनाव गोष्ठी का आयोजन।
जमुई झाझा

झाझा- रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गायत्री परिवार के बीच जिला स्तरीय चुनाव गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसहमति से ज्ञान प्रकाश को जिला स्तरीय व्यवस्थापक के पद पर मनोनीत किया गया।
इसके अलावे उप जिला व्यवस्थापक में लाली कुमार बरनवाल, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति में जिला व्यवस्थापक भरत साह, उप जिला व्यवस्थापक लखन प्रसाद बरनवाल, आदर्श युवा प्रकोष्ठ के व्यवस्थापक आशीष कुमार, उप व्यवस्थापक नीतीश कुमार, महिला मंडल गृह गृह महायज्ञ के लिए रश्मि देवी, नूतन रानी को मनोनीत किया गया।
वही कार्यकारणी में सुधीर कुमार बरनवाल, अजय कुमार बरनवाल, ब्रेंची कुमार बरनवाल, रवि कुमार साव, अन्य महिला मडंल सदस्य को शामिल किया गया।





