बिहारलोकल न्यूज़

इंडिपेंडेंस स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन का जिला स्तरीय चुनाव संपन्न डॉ. मनोज जिलाध्यक्ष, महासचिव बने वेद प्रकाश।

जमुई

जमुई- इंडिपेंडेंस स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन की जमुई जिला इकाई का सांगठनिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल,जमुई के सभागार में आयोजित इस जिला स्तरीय बैठक में जिले के सभी दस प्रखंडों से निजी विद्यालयों के नामित शिक्षाविदों ने भाग लिया और संगठन के विभिन्न पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।चुनाव में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल,जमुई के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।

वहीं जिला महासचिव का दायित्व वेद प्रकाश को सौंपा गया।विमलेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष और मंटू कुमार को उप-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इसके अतिरिक्त आनंद लाल पाठक को राज्य सलाहकार,धर्मेंद्र कुमार को राज्य संयुक्त सचिव,ऋतुराज सिन्हा को संयुक्त सचिव,अजीत कुमार मंडल को अंकेक्षक और मिथुन पासवान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल आगामी दो वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार और राष्ट्रीय संगठन सलाहकार गोपाल कुमार ने की।इनकी देखरेख में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। बैठक की शुरुआत दिवंगत शिक्षाविद् डॉ. ग्रेवियल आर.जे. पाराईल के चित्र पर माल्यार्पण व दो मिनट के मौन श्रद्धांजलि के साथ की गई।इसके पश्चात डॉ. मनोज कुमार सिन्हा,धर्मेंद्र कुमार, विमलेश कुमार,आनंद लाल पाठक,अनूप कुमार सिंह,कुसुम सिन्हा,सिमांतनी जाना हाजरा और प्रेमलता ने संयुक्त रूप से अग्नि प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विदुषी शिक्षिका प्रेमलता ने किया,जिनके संचालन ने उपस्थित जनों से सराहना प्राप्त की।ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर आगंतुकों का अभिनंदन किया,जबकि विद्यालय के बैंड ग्रुप की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।गायन और बाजन की सफल प्रस्तुति में शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में स्कूल की सचिव कुसुम सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों का आदरपूर्वक आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करना और जिले के निजी विद्यालयों का समुचित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उन्होंने सभी विद्यालयों को भारत विकास परिषद से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि परिषद द्वारा आयोजित होने वाली हिंदी और संस्कृत गीत प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को मंच मिलेगा। डॉ. सिन्हा ने यह भी घोषणा की कि सितंबर में शिक्षक सम्मान समारोह, अक्टूबर में‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता तथा नवंबर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान संगठन की जिम्मेदारी है।उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगठन की मजबूती और एकता का परिचय मिलता है।नव निर्वाचित महासचिव वेद प्रकाश, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार,राज्य सलाहकार आनंद लाल पाठक सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक के बाद प्रखंड स्तर पर भी सांगठनिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियों से नवाजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!