लोकल न्यूज़

महिला संवाद से गाँव-गाँव में बदलाव की बयार, जागरूकता वाहन के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर आधारित वीडियो फिल्म दिखाया जा रहा।

जमुई

जमुई –मंगलवार को जिला अंतर्गत जमुई सदर, लक्ष्मीपुर, खैरा, सिकंदरा, ई.अलीगंज, झाझा एवं चकाई प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन पहले की तरह निरंतर जारी रहाइस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के गाँव-गाँव में बदलाव की बयार और महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन की झलक देखने को मिल रही है।महिलाएं निःसंकोच,बिना झिझक अपनी भाषा में सरकार तक अपनी बातों को पहुँचाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद कर रही हैं।महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की पहल है,जो ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका दारा आयोजित किया जा रहा है। जीविका द्वारा संपोषित 22 ग्राम संगठन के द्वारा यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह एवं शाम में आयोजित किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं की गाँव के विकास, बच्चों की शिक्षा एवं उनके अधिकार तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति एकजुटता, सामाजिक कुरीतिओं के उन्मूलन,ऋण की राशि का सही सदुपयोग एवं जीविका समूह से जुड़कर जीवन में बदलाव एवं खुशहाली आदि पर चर्चा एवं संकल्प ले रही हैं।जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन को पूरे 47 दिन बीत चुके हैं।इस कार्यक्रम में दो लाख ज्यादा महिलाओं की सहभागिता हो चुकी है,जिसमें जीविका से जुड़ी महिलाओं की संख्या 1 लाख 87 हजार 921 रही, जबकि अन्य ग्रामीण महिलाओं की संख्या 17 हजार 741 की रही| उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी हुईं हैं,उन्हें भी जीविका के समूह से जोड़ने का काम किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के माध्यम से अभी तक महिलाओं की ओर से 23 हजार से ज्यादा आकांक्षाएं आ चुकी हैं।जमुई सदर प्रखंड में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से लठाने नदी में पुल बनाने की मांग को रखा।महिलाओं का कहना था की नदी पर पुल बन जाने से आवागमन की सुविधा आसन हो जाएगी। वही महिलाओं ने लाथाने गाँव में उत्क्रमित विद्यालय की भी मांग की।सोनो प्रखंड के तेरुखा गांव के वार्ड नंबर 11 की महिलाओं के द्वारा तेरुखा लेकर बैजडीह गांव तक सड़क के दोनों किनारे पौधा लगाने की आकांक्षा व्यक्त की।लक्ष्मीपुर प्रखंड के ककनचोर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने कोरबाकुरा वार्ड नंबर 4 में सामूहिक शौचालय की मांग को रखा।चकाई प्रखंड के नावाडीह पंचायत के भावनडीह गाँव सिलपरी वार्ड नंबर-6 की महिलाओं ने बीमार पशुओं की देखभाल हेतु कम-से-कम महीने में एक बार पशु चिकित्सा शिविर लगाने की आकांक्षा व्यक्त की। हिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा व्यक्त आकांक्षा, सुझाव, समस्या को मोबाइल एप में दर्ज किया जा रहा है। इस पर कार्य निष्पादन के लिए स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग को आकांक्षाएँ स्थानांतरित की जा रही हैं।मंगलवार को जमुई सदर प्रखंड में चाँद जीविका महिला ग्राम संगठन,आदर्श ग्राम संगठन,ई.अलीगंज में साहिल ग्राम संगठन,राधा रानी ग्राम संगठन, चकाई में विकास ग्राम संगठन,झाझा में गुरूद्वारा ग्राम संगठन,सरहुल ग्राम संगठन,राज ग्राम संगठन,अनजानी जीविका महिला ग्राम संगठन,खैरा में तुलसी, दुर्गा,श्री गणेश,सृष्टि जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा सहित लक्ष्मीपुर, सिकंदरा, सोनो में महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।महिला संवाद कार्यक्रम में जागरूकता वाहन के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर आधारित वीडियो फिल्म दिखाया जा रहा है।योजना का लाभ लेकर सशक्त हुई महिलाओं का अनुभव भी सुना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!