लोकल न्यूज़

मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में बिहार में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा।

जमुई

जमुई – दिनांक 14 मई 2025 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में बिहार में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की।

इस दरम्यान लंबित मुद्दों पर ज्यादा फोकस किया और वांछित निर्देश दिए। मुख्य सचिव महोदय ने विभागीय कार्यों में तेजी लाए जाने पर बल देते हुए कहा कि जनहित में संचालित योजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करें। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा भाo प्रo सेo अपर समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी ने समाहरणालय परिसर अवस्थित जिलाधिकारी कक्षा से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। साथ ही जरूरी प्रतिवेदन समर्पित कर देय निर्देशों को आत्मसात किया।

मुख्य सचिव महोदय ने समीक्षा के दरम्यान कहा कि समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से गतिमान कार्यों को पूरा करें। देय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित कार्यों के प्रति जिम्मेदार और पारदर्शी रहें। काम में गुणवत्ता बनी रहे , इसका ख्याल रखना है। अधिकांश परियोजनाएं हितकारी हैं। स्वीकृत योजनाओं का लाभ आम आवाम को मिले , इसके लिए तत्परता दिखाएं।

विदित हो कि जमुई जिला से गुजरने वाले NH 333A का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। संबंधित रैयतों से भूमि अर्जन हेतु मुआवजा राशि वितरित करने के लिए जिले में 17 मार्च से 7 मई तक कैंप लगाया गया था। यह कैंप पुनः लगाया जाएगा। जिन रैयतों को मुआवजे की राशि के संबंध में आपत्ति है वह आर्बिट्रेशन हेतु आयुक्त महोदय मुंगेर के कार्यालय में अपील कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!