लोकल न्यूज़

चाचा ने भतीजे की पत्थर से कुच कर किया था हत्या,रांगा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बरहरवा

बरहरवा/पतना संवाददाता- विगत 11 मई को संध्या लगभग 5.30 बजे रांगा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा रांगा थाना पुलिस को सुचना मिली थी की, गांव के ही एक व्यक्ति नटवा सोरेन का लगभग नौ वर्षीय बेटा रसका सोरेन का हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा करके शव को पुल के निचे छुपा दिया गया है।गुरुवार को बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन कुमार खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुवे बताया की इस सुचना के आलोक में सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुवे निर्देशानुसार रांगा थाना पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की आवश्यक छानबिन किया गया और शव को पुल के निचे से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु राजमहल भेजा गया। वहीं आवेदिका जसमी टुडू,पति नटवा सोरेन ग्राम – अर्जुनपुर खोखरो टोला, थाना रांगा, जिला साहेबगंज के आवेदन पर रांगा थाना काण्ड संख्या 55/2025 दिनाक 14 मई 2025,धारा 103(1) /3(5) बी0 एन 0एस 0 के अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।इसके बाद तत्वरित कारवाई करते हुवे इस काण्ड में संलिप्त लिलह सोरेन उम्र 28 वर्ष,पिता स्वर्गीय रसका सोरेन,ग्राम अर्जुनपुर,खोखरो टोला, थाना रांगा, जिला साहेबगंज,को गिरिफ्तार किया गया जो मृतक का चाचा है। उसके द्वारा स्वीकारोकक्ति बयान लिया गया जिसमें लीलह सोरेन द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया।इस हत्या में उपयोग किये गए सामान खून लगा बड़ा पत्थर,मृतक का खून लगा चप्पल,मृतक का गुलेल और खून लगा छोटा छोटा पत्थर का टुकड़ा बरामद किया गया।इस छापेमारी दल में बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन कुमार खंडेलवाल, बरहरवा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार पोद्दार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव,रांगा थाना पूoअoनी गौरव भगत, सoअoनी कामेश्वर मरांडी व अरविंद सोरेन समेत रांगा थाना पुलिस के सशस्त्र बल भी मौजूद थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!