Uncategorized

चर्चित कांड में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जमुई झाझा

झाझा- थानाक्षेत्र में हुए दो चर्चित कांड में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 277/18 पुलिस पर बम से हमला करने और कांड संख्या 335/19 सुभाष यादव हत्याकांड में चर्चित अपराधी विजय यादव लंबे समय से फरार चल था जिसकीं गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नही आ रहा था। वही पुलिस को सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त विजय अपने घर बेलाटांड़ गांव आए हुए है जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस के द्वारा नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई कर पुलिस अभिरक्षा में उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी वर्ष 2018 बेलाटांड़ में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रहा था। सूचना पर पहुंची तत्कालीन पुअनि दिनेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची तो पुलिस पर बमबाजी किया गया था जिसमे विजय यादव भी शामिल था। वही वर्ष 2019 में सुभाष यादव के हत्या में भी विजय का नाम सामने आया था। दोनो मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विजय फरार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!