जन वितरण प्रणाली पर मिलने वाले राशन को लेकर हुआ विवाद,कुछ ने कहा कटौती हो रही है तो कुछ ने कहा चुनावी रंजिश है यह।
लखीसराय – जन वितरण प्रणाली पर मिल रहे राशन को लेकर लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया इस विवाद की मुख्य वजह मिलने राशन में कमी बताई गई, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत बताते हुए चुनाव की रंजिश निकालने की बात कही है।साथ ही कहा कि गलत करने का कोई बात ही नहीं आता है। मामला चानन प्रखंड के भलुई पंचायत के बसुआचक के वार्ड संख्या सात की है जहां जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सुधा देवी पर कुछ लोगों ने राशन वितरण के दौरान राशन कटौती कर लेने की बात कही। वही कुछ माहौल ने कहा कि यह गलत है हमे पूरा अनाज मिलता हैं इसमें झूठा बात बताने वाला व्यक्ति जब डीलरशीप लिए हुए था तो वो गलत करता था पर अब ऐसा नहीं है। गांव के रामपुआर यादव में कहा कि हमे पांच सदस्य पर 24 केजी अनाज मिला है। वही सुनील मोदी ने कहा कि 3 सदस्य पर 14 किलोग्राम अनाज मिला और राशन उठाव के बाद मिलने वाला पर्ची दुकानदार के द्वारा ही ले लिया जाता है। वही विनीता देवी ने कहा कि यह गलत है हमे पूरा अनाज मिलता हैं इसमें झूठा बात बताने वाला व्यक्ति मधु यादव जब डीलरशीप लिए हुए था तो अनाज घर में ही रख लेता था और अब लोगो को झूठ बोलने को कहता है। वही मधुसूदन कुमार ने कहा कि यह डीलर 9 सदस्यों में 45 केजी में 44 केजी ही अनाज देता था हमारा अनाज इस दुकान पर काट लिया जाता था इसलिए मैने चंद्रिका साव के पास जाकर अनाज का उठाव कर लिया है। वकील मोदी ने कहा कि पीला कार्ड में पांच सदस्यों पर 35 किलो अनाज हमे मिला है कोई कहता है तो वो झूठ है। मुन्ना यादव ने कहा कि मेरे परिवार के कार्ड पर चार सदस्य पर 20 किलोग्राम अनाज मिल जाता है।गीता देवी ने कहा कि मेरे राशन कार्ड में छह आदमी पर 30 किलो अनाज मिलता है। पहले सुरेश डॉक्टर के पास अनाज लेने पर वहां काट लिया जाता था पर यहां पूरा मिल जाता है। रेखा देवी ने कहा कि मेरे राशन कार्ड में चार आदमी पर हमे 20 किलोग्राम अनाज मिल जाता है। एक पाव भी अनाज हमारा नहीं काटता है। सुमा देवी ने कहा मेरे कार्ड पर 3 सदस्य पर 15 किलोग्राम अनाज मिल जाता है।वही सुनीता देवी ने कहा कि मधुसूदन जब डीलर था तो ये राशन काट लेता था तब कोई नहीं कहता था पर अब सही मिल रहा है तो कटौती की बात कर है।