बिहारराज्यलोकल न्यूज़

लखीसराय में माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती 3 जनवरी को, संगम होटल में सुबह 10 बजे से होगा भव्य आयोजन।

लखीसराय

लखीसराय – भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारिका माता सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती के अवसर पर लखीसराय जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 3 जनवरी 2026 को शहर के संगम होटल में सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के आयोजक व निवेदक विनोद मालाकार, कृष्ण मुरारी मालाकार, उमेश मालाकार एवं राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जयंती समारोह को सामाजिक समरसता और शिक्षा जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लखीसराय जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही जिले के बाहर से भी विभिन्न वर्गों के लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। आयोजन स्थल पर माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पण तथा उनके विचारों पर आधारित वक्तव्य प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक समानता और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर भारतीय समाज को नई दिशा दी। उनकी जयंती के माध्यम से नई पीढ़ी को शिक्षा और समानता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति ने सभी सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!