बिहारराज्यलोकल न्यूज़
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व सांसद अरुण भारती ने मंटू कुमार तिवारी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।
जमुई खैरा

खैरा- प्रखंड के निजुआरा गांव निवासी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मंटू कुमार तिवारी के जन्मदिन 25 दिसंबर के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा जमुई के सांसद अरुण भारती ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजा। चिराग पासवान ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख,
शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं सांसद अरुण भारती ने उज्ज्वल भविष्य, सफलता और निरंतर प्रगति
की शुभेच्छाएं दीं। जन्मदिन पर मिले शुभकामना संदेशों से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।




