बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जदयू ने जमुई में शुरू किया सदस्यता महाअभियान 2025–28, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान।

जमुई

जमुई- शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार, जमुई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर जदयू के सदस्यता महाअभियान 2025 से 2028 सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जमुई जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जिला जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद(यू) के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि जमुई जिला में जदयू का संगठनात्मक प्रदर्शन सराहनीय रहा है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता महाअभियान के माध्यम से अब लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को जदयू से जोड़ा जाए और पूरे बिहार में सदस्यता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि पार्टी की मजबूती और विस्तार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जदयू की ताकत उसकी जमीनी पकड़ और अनुशासित कार्यकर्ता हैं, जिनके बल पर संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी संतोष साहनी, जमुई विधानसभा प्रभारी शंभू ठाकुर, सिकंदरा विधानसभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर शंभू शरण, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरुण भारती, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा, जदयू नेता ब्रजेश वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन पाण्डेय, जयनंदन सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू रावत, जिला महासचिव राजेश कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दरोगी यादव, जदयू नेता भोला खान, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!