बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार रविवार पटना स्थित बिशप स्कॉट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल।
पटना

पटना – बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार रविवार पटना स्थित बिशप स्कॉट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।डॉ प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस
विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह, भरपूर उमंग और विशिष्ट उल्लास पूर्ण वातावरण में छात्रों द्वारा मनाया जा रहा है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य, बौद्धिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक स्वास्थ्य में भी वृद्धि करता है। मानसिक और शारीरिक
स्वास्थ्य के लिए बच्चों को प्रतिदिन खेलना चाहिए। विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस मनाने से विद्यार्थियों में खेल भावना , समूह कार्य (टीमवर्क ) और दृढ़ता की भावना जागृत होती है। आज के बच्चे नियमित खेल–कूद
के अभ्यास से युवा खिलाड़ी के रूप में परिणत होकर अपनी प्रतिभा ,अपने उत्साह और अपने समर्पण से अपना और अपने देश का नाम रोशन करेंगे, मुझे ऐसा विश्वास है । वे देश-विदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर
की खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतकर आर्थिक उन्नति एवं सामाजिक प्रतिष्ठा पाएंगे। एक जमाना था जब कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे होगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे होगे नवाब । लेकिन आज इससे इतर देखने को मिल रहा है। खेलकूद में उत्कृष्ट योगदान से खिलाड़ी अकूत धन
संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा कमा रहे हैं। वे विश्व में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। जनसंख्या में भारत विश्व में पहले स्थान पर है। क्षेत्रफल में भारत विश्व में सातवें स्थान पर है। अर्थव्यवस्था में भारत जीडीपी के हिसाब से विश्व में चौथे स्थान पर है। सैन्य शक्ति में भारत विश्व में चौथे स्थान पर है। मोबाइल उत्पादन में भारत दूसरे स्थान पर है। चीनी उत्पादन में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। लोकतांत्रिक देश की सूची में भारत विश्व का सबसे बड़ा एवं पहला लोकतांत्रिक देश है, मगर खेल में आज भी हमारे खिलाड़ी विश्व स्तर पर अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन आदि देशों से ओलंपिक में, कॉमनवेल्थ गेम में, विश्व कप में,एशिया स्तरीय प्रतियोगिता में भारत को पदक तालिका में पहले या दूसरे स्थान पर नहीं ला पाते हैं। हमें हमारे इन नौनिहालों से, देश के कर्णधारों से, भारत की प्रतिभा से, आप बच्चों से उम्मीद है कि आपकी खेल प्रतिभा के बल पर पदक तालिका में विश्व में भारत एक दिन पहले स्थान पर जरूर होगा। इसके लिए बिहार की एनडीए सरकार ,राजगीर में खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना कर खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण ,खेल उपकरण ,मैदान व प्रशिक्षक उपलब्ध करा रही है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर प्रशिक्षक के द्वारा दिला रही है। साथ–ही–साथ देश के प्रधानमंत्री मोदी जी भी खिलाड़ियों का समय–समय पर हौसला अफजाई करते रहते हैं। तेजी से विश्व स्तरीय उभरते खिलाड़ी अब भारत को मिल रहे है। ‘खेल-खेल में बच्चे आप बनो नवाब’ यही कामना है हमारी। इस तरह के खेल आयोजन के लिए समस्त विद्यालय परिवार को बधाई । आपने हमें नन्हे खिलाड़ियों के बीच मुख्य अतिथि बनाकर हमें गौरवान्वित किया है। इसके लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं।
मौके पर अभिषेक सिंह जी, अनुपम मिश्रा जी, आरती सिंह जी, विष्णु शर्मा जी, जनार्दन शर्मा उर्फ योगी जी, रणविजय रोशन जी, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी जी, रंजीत राज जी सहित अन्य मौजूद रहे।




