बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) रग्बी बालक अंडर – 14,17,19 खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
जमुई

जमुई (संजय कुमार सिन्हा) : खेल विभाग बिहार पटना, खेल प्राधिकरण बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) रग्बी बालक अंडर – 14,17,19 खेल
प्रतियोगिता का आयोजन जिला जमुई में दिनांक 16.12.2025 से 19.12.2025 तक किया जा रहा है।जिला पदाधिकारी जमुई के निदेशानुसार चार दिवसीय रग्बी बालक खेल प्रतियोगिता के आयोजन के क्रम में
आज प्रथम दिवस प्रभारी जिला पदाधिकारी जमुई , उप विकास आयुक्त जमुई, अपर समाहर्ता जमुई, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जमुई, जिला परिवहन पदाधिकारी जमुई, जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई, वरीय
उप समाहर्ता -सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा जमुई, जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी जमुई के संयुक्त करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का
शुभारंभ किया गया। उक्त प्रतियोगिता मैं बिहार राज्य के सभी 9 प्रमंडल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक
शिक्षा जमुई श्री नागमणि कुमार वर्मा ने अपने प्रारंभिक संबोधन में सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए
बिहार सरकार की नीति मेडल लाओ नौकरी पाओ से सभी खिलाड़ियों को अवगत कराया, तथा प्रभारी समाहर्ता जमुई ने अपने वक्तव्य में खेल पर जोर देते हुए
कहा की खेल केवल एक कला ही नहीं यह आपके सुनहरे भविष्य की एक कड़ी हो सकती है। प्रतियोगिता के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी
पदाधिकारी, जिला जमुई के शारीरिक शिक्षक एवं जिला खेल कार्यालय के कर्मी सौरभ कुमार, मृत्युंजय कुमार शारीरिक शिक्षक, शिवपूजन शर्मा शारीरिक शिक्षक,
सचिन कुमार, दिनेश कुमार शारीरिक शिक्षक, सिद्धांत कुमार प्रशिक्षक, ऋषु राज प्रशिक्षक, मो0 तल्हा अहमद प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।





