बिहारराज्यलोकल न्यूज़

भूमि पैमाइश को लेकर तनाव, प्रशासन को लौटना पड़ा, नरकटियागंज के मठमझरिया चौक का मामला, विधि-व्यवस्था के मद्देनज़र स्थगित हुई नापी।

नरकटियागंज

नरकटियागंज – नरकटियागंज के मठमझरिया चौक स्थित एक भूखंड की पैमाइश को लेकर बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब मौके पर पहुंचे गौनाहा अंचलाधिकारी विवेक कुमार और गौनाहा थानाध्यक्ष को बिना पैमाइश किए ही लौटना पड़ा। प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ भूमि की नापी के लिए पहुंची थी, लेकिन संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पैमाइश को स्थगित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित भूमि माली गरमजरूआ किस्म की बताई जा रही है। पैमाइश के दौरान स्थानीय महिला साबरी देवी ने प्रशासन के समक्ष दावा किया कि उक्त जमीन वर्षों पूर्व उनके ससुर के नाम से बंदोबस्त की गई थी, जिसका सरकारी पट्टा भी निर्गत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। साबरी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि रामबालक साह द्वारा उन्हें और उनके बच्चों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। महिला ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई। वहीं, पैमाइश के दौरान एक पक्ष के घर में किसी भी पुरुष सदस्य की अनुपस्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने संभावित विवाद और कानून-व्यवस्था की आशंका को ध्यान में रखते हुए पैमाइश की तिथि आगे बढ़ा दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगली निर्धारित तिथि पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में भूमि की विधिवत और निष्पक्ष पैमाइश कराई जाएगी। मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले का समाधान पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत और निष्पक्ष रूप से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!