भीषण शीतलहर को देखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की झाझा इकाई द्वारा कंबल वितरण।
जमुई झाझा

झाझा (जमुई) – भीषण शीतलहर को देखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की झाझा इकाई द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश की गई। “नर सेवा, नारायण सेवा” के संकल्प के साथ मंच ने झाझा प्रखंड के सुदूर ग्रामीण
क्षेत्र जुडपानिया, मयूरनाचा सहित अन्य पिछड़े इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे निर्धन एवं असहाय परिवारों के बीच लगभग 500 कंबलों का
वितरण किया। इस सेवा कार्य से ठंड से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली और समाज में मंच की सेवा परंपरा को एक नई पहचान मिली। कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व स्वयं मारवाड़ी युवा मंच झाझा के अध्यक्ष आयुष
बंका ने किया और पूरे आयोजन की निगरानी की। इस दौरान मंच के सचिव पीयूष सुल्तानिया, कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल, सदस्य शिवम बोहरा के साथ पियूष सिन्हा, हर्ष बरनवाल और रामस्वरूप यादव की भूमिका भी
सराहनीय रही। सभी सदस्यों ने मिलकर जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाए और उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों ने इस सेवा अभियान के लिए मंच के प्रति आभार व्यक्त
किया। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्य निरंतर जारी रहेंगे।




