बिहारराज्यलोकल न्यूज़

ऐतिहासिक जनादेश कार्यकर्ताओं की चुनौती भरी मेहनत का परिणाम : श्रेयसी सिंह, समर्थकों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य अभिनंदन समारोह।

जमुई

जमुई- जमुई नगर परिषद क्षेत्र के बोधवन तालाब के समीप स्थित महावीर वाटिका में सोमवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक व बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान दिया गया और उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि एनडीए को मिला यह ऐतिहासिक जनादेश किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता की चुनौतीपूर्ण मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में सभी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात संगठन की मजबूती और जनसेवा का मिसाल पेश किया, जिसका प्रभाव आज पूरे बिहार में विकास और विश्वास की गूंज के रूप में सुनाई दे रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की चमक दिखाई देती है। जमुई की जनता द्वारा पुनः मिले अपार समर्थन के लिए मैं जीवनभर आभारी रहूँगी। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में जमुई जिले में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक तेजी से पहुंचाया जाएगा। आर्थिक, सामाजिक और संरचनात्मक विकास पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि जमुई का मान और प्रतिष्ठा नई ऊँचाइयों को छू सके। श्रेयसी सिंह ने जनता से सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह जीत सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह विजय मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। मैं एनडीए समर्थकों के इस सागर को बार-बार प्रणाम करती हूँ। समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने की। उन्होंने कहा कि मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में जमुई जल्द ही नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोमो नेता अरुण मंडल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, प्रकाश कुमार भगत, कन्हैया कुमार सिंह, सिकंदर पटेल, गोपाल कृष्ण, विनोद कुमार सिंह, अजीत सिंह, सकलदेव दास सहित कई एनडीए नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा नेता बृजनंदन सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला तथा माहौल एनडीए जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!