संग्रामपुर में किशोरी महिला ग्रुप की स्वच्छता रैली, धान फाउंडेशन ने बताया शौचालय निर्माण का महत्व।
लखीसराय चानन

लखीसराय चानन (सुजीत कुमार )- धान फाउंडेशन चानन की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को शौचालय निर्माण और उपयोग की
महत्ता बताई गई। अभियान के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण और सामाजिक प्रगति में शौचालय की मुख्य भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसी क्रम में संग्रामपुर के किशोरी
महिला ग्रुप द्वारा यूनाइटेड नेशन (UN) के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल किशोरियों ने स्वच्छता से जुड़े संदेशों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रभावी नारे लगाए। रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह
और जागरूकता का माहौल दिखाई दिया। रैली के जरिए इनलोगों ने “घर-घर शौचालय बनवाएं, बीमारी को दूर भगाएं।” “स्वच्छ गांव की यही पुकार, शौचालय से होगा
सबका उद्धार।” “दो रोटी कम खाएंगे, लेकिन शौचालय बनाएंगे।” नारों से लोगों को जागरूक करने का काम किया।रैली में किशोरी महिला ग्रुप की सक्रिय भागीदारी
रही। रैली में खुशबू कुमारी, कंचन देवी, काजल देवी, अंजू देवी, बंटी कुमारी, सीमा देवी, रौशनी कुमारी, राधिका कुमारी, अंकिता कुमारी, श्रृष्टि कुमारी, पंचा देवी, मुस्कान कुमारी, पूनम कुमारी, पूनम देवी, नंदनी कुमारी, चांदनी
कुमारी, संगीता कुमारी, वर्षा कुमारी और सुलेखा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल रहीं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धान फाउंडेशन के विभिन्न पदाधिकारियों ने योगदान दिया, जिनमें राकेश कुमार
सीओ धान फाउंडेशन, अमरजीत कुमार (ईंटोंन), कौशल कुमार (लाखोचक), राकेश कुमार (महेशलेटा), संतोष कुमार — एग्रीकल्चर एसोसिएट, चानन प्रखंड, अर्जुन
सिंह एग्रीकल्चर एसोसिएट, लखीसराय, अक्षय कुमार MI अकाउंटेंट, मनजीत सिंह पंचायत एसोसिएट, संग्रामपुर, लक्ष्मी कुमारी हेल्थ एसोसिएट, विवेक कुमार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सूर्यगढ़ा, राकेश कुमार DA
कोऑर्डिनेटर, नीतीश कुमार एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर। इन सभी के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।




