बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मंत्री संतोष सिंह ने अपने गांव बघिनी में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील।

कैमूर

कैमूर – कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बघिनी गांव में बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।

मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि उन्होंने बूथ संख्या 75 पर मतदान किया है, जहां पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि “एक भी मतदान छूटे नहीं, मतदान कर लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करें।

बिहार लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, इसलिए बिहार को लोकतंत्र में नंबर एक पर बनाए रखें, पहले मतदान, बाद में जलपान।”

उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!