राज्यलोकल न्यूज़
खेलो झारखंड राज्य स्तरीय खो खो में जिले की बालक अंडर 14 वर्ष की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
साहेबगंज

संवाददाता/साहेबगंज- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के द्वारा,रांची में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली (एस.जी.एफ.आई) बालक अंडर 14 खो खो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 जिलों में अंतिम 04 स्थान प्राप्त कर ( सेमीफाइनल) में प्रवेश किया। साहेबगंज की टीम ने क्वार्टर फाइनल में हजारीबाग टीम को पराजित किया इसके पूर्व जिले की टीम ने कई जिलों की टीम को पराजित किया था।इस उपलब्धि पर साहेबगंज जिला उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,आई टी डी ए निदेशक संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष समेत जिले वासियों ने पूरी टीम को बधाई दी।





