खैरा में इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी की जीत पर जश्न, 125 किलो लड्डू वितरण के साथ निकाला विजय जुलूस।
जमुई खैरा

खैरा- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड लहर के बीच महागठबंधन समर्थित इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आई.पी. गुप्ता द्वारा सहरसा विधानसभा क्षेत्र से दर्ज की गई जीत का जश्न खैरा प्रखंड में जोरदार तरीके से मनाया गया। कर्णनवादा और केंडीह गांव के ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और 125 किलो लड्डू का वितरण कर जीत का उत्सव मनाया गया। ग्रामीणों ने इसे लोकतंत्र की जीत और सामाजिक समावेश की भावना का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी संविदा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष परशुराम तांती, आईआईपी बिहार प्रदेश महासचिव मिथिलेश तांती, अखिल भारतीय पान महासंघ के जमुई जिलाध्यक्ष शंभू तांती, आईआईपी जमुई सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील तांती, सहित मिथुन तांती, विश्वेश्वर तांती, सनोज तांती, नवीन तांती, सियाराम कनौजिया, ओमप्रकाश नायक, सुधीर तांती समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया तथा कार्यकर्ताओं ने इसे सामाजिक न्याय और जनता के समर्थन की बड़ी जीत बताया।





