कैमूर डीएम और एसपी ने किया मतदान, मतदाताओं से की अपील — कहा, मतदान लोकतंत्र का पर्व।
कैमूर

कैमूर – लोकतंत्र के महापर्व के तहत कैमूर जिले में सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान की शुरुआत हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सुनील
कुमार ने भभुआ विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 167 (जल संसाधन विभाग कार्यालय, पश्चिमी भाग) पर सबसे पहले मतदान किया। वहीं पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल ने नगर पालिका मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 165 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे निर्भय होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, क्योंकि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि नागरिकों का कर्तव्य भी है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधा की पूरी व्यवस्था की गई है, विशेषकर दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
पहली बार मतदान करने पहुंची साक्षी कुमारी ने मतदान को लेकर उत्साह व्यक्त किया और जिलेवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की।




