बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर जमुई लोजपा (रा) ने जनता व नेतृत्व को दिया धन्यवाद, पांडवों की तरह लड़ी लड़ाई, जीत भी पांडवों की : जीवन सिंह

जमुई

जमुई – बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत के बाद लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने द्वारिका विवाह भवन, जमुई में प्रेस वार्ता आयोजित कर जनता और गठबंधन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। जीवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, इन सभी नेताओं की एकजुटता और मजबूत समन्वय ने बिहार में एनडीए को भारी विजय दिलाई। उन्होंने कहा कि इन शीर्ष नेताओं के नेतृत्व, दूरदृष्टि और विकास के प्रति संकल्प के कारण बिहार की जनता ने एनडीए को एकतरफा समर्थन दिया। जमुई की जनता की ओर से उन्होंने सभी नेताओं को हार्दिक धन्यवाद दिया। जीवन सिंह ने प्रेस वार्ता में चिराग पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एनडीए की प्रचंड लहर में चिराग पासवान एक निर्णायक फैक्टर और एक मॉडल के रूप में उभरे। उन्होंने मजबूती के साथ गठबंधन का साथ दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी, साथ ही सभी एनडीए नेताओं ने संयुक्त रूप से बिहार की जनता से अपील की थी कि एनडीए की सरकार बनाकर नया बिहार निर्माण में साथ दें। जनता ने इस अपील पर भरोसा जताते हुए भारी बहुमत प्रदान किया और यही कारण है कि 2025 के चुनाव परिणामों ने 2010 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष ने एनडीए की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गठबंधन ने योजनाबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारी की। सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष लगातार जिलों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन कर रहे थे। उन्होंने इस रणनीति की तुलना महाभारत से करते हुए कहा एनडीए ने पांडवों की सेना की तरह मजबूती से तैयारी की और अंततः जीत भी पांडवों की ही हुई। जीवन सिंह ने यह भी कहा कि वर्षों बाद जमुई को एक साथ केंद्र सरकार, बिहार सरकार, सांसद और विधायक का सहयोग प्राप्त हुआ है, जिससे जिले के विकास कार्यों में तेजी आएगी। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष रूबेन सिंह, प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, लेबर सेल प्रदेश महासचिव बच्चू तांती, जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, लोजपा नेता राहुल भवेश, जिला महासचिव दानी पासवान, जिला सचिव बबलू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!