बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुकेश सहनी की पार्टी को बड़ा झटका — VIP विधायक प्रतिनिधि सकलदेव बिंद BJP में शामिल, तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की जनसभा में सकलदेव बिंद ने थामा भाजपा का दामन।

मुंगेर

मुंगेर (तारापुर)- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि सकलदेव बिंद ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। मुंगेर जिले के टेटीया बंबर प्रखंड अंतर्गत हाथीनाथ मैदान, धोरी गांव में आयोजित एक भव्य जनसभा में उन्होंने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंच पर सकलदेव बिंद को भाजपा का गमछा और माल पहनाकर स्वागत किया।

सभा में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद थे। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा “बिहार के विभिन्न समाज और वर्ग के लोग पहले से ही भाजपा के अपने रहे हैं, आज वे पुनः अपने घर लौट रहे हैं। हम विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, परंतु तारापुर की जनता को सकलदेव बिंद देखेंगे। भाजपा में सबका स्वागत है।” भाजपा में शामिल होने के बाद सकलदेव बिंद ने मंच से राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा “तेजस्वी यादव जैसे लोगों ने

हमें और हमारे समाज को धोखा दिया। टिकट देने के नाम पर 3 से 4 करोड़ रुपये तक की मांग की जा रही थी। ऐसे लोगों से बिहार की जनता अब ठगी नहीं खाएगी।” सकलदेव बिंद ने कहा कि इस बार बिहार में भाजपा की सरकार बनाकर ही रहेंगे और जनता को “झूठे वादों” से मुक्त कराएंगे। सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर बिहार में विकास और स्थिरता की राजनीति लेकर आई है। सम्राट चौधरी ने कहा “हमारे समाज के लोग पहले से हमारे अपने हैं, वे कभी दूर नहीं हुए। भाजपा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है।” सकलदेव बिंद के भाजपा में शामिल होने से मुकेश सहनी की पार्टी VIP में बेचैनी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कई स्थानीय नेता भी नाराज चल रहे हैं और वे आने वाले दिनों में अपना अगला राजनीतिक कदम तय कर सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि VIP के लिए यह चुनावी सीज़न में बड़ा झटका साबित हो सकता हैं।सकलदेव बिंद के भाजपा में शामिल होने से तारापुर विधानसभा की सियासत में नया समीकरण बन गया है। स्थानीय स्तर पर अब भाजपा कार्यकर्ता इस घटना को “मिशन विस्तार” के रूप में देख रहे हैं, जबकि विपक्षी दलों में चिंता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!