बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बांका की कटोरिया सीट से भाजपा ने उतारा पूरन लाल टुडू, नामांकन दाखिल।

बांका

बांका – जिले की कटोरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूरन लाल टुडू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस बार पार्टी ने वर्तमान विधायक निक्की हेंब्रम को टिकट नहीं देकर संगठन से जुड़े पूरन लाल टुडू को मैदान में उतारा है। पूरन लाल टुडू लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हैं और उनके नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उनकी सादगी, सांगठनिक अनुभव और पत्नी पूजा मुर्मू की पंचायत स्तर पर पकड़ को भाजपा नेतृत्व ने तरजीह दी है। नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़ और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति ने उनके पक्ष में मजबूत चुनावी माहौल का संकेत दिया। भाजपा सूत्रों का कहना है कि निक्की हेंब्रम को टिकट न मिलने के पीछे संगठन में उनकी कमजोर पकड़ और व्यक्तिगत कारण जिम्मेदार रहे। इस बदलाव से कटोरिया सीट पर चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!