बिहारलोकल न्यूज़

विधवा महिलाओं के विधिक अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

जमुई

जमुई – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के तत्वावधान में रविवार को जमुई प्रखंड के हरनाहा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता यशवर्धन तथा अधिकार मित्र पीएलवी गुड़िया कुमारी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “आश्रय गृह में रह रही विधवा महिलाओं के विधिक अधिकार” था। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता यशवर्धन ने कहा कि आज के समाज में बुजुर्गों और विशेषकर विधवा महिलाओं को अपेक्षित सम्मान और सहारा नहीं मिल रहा है। परिवार और समाज से उपेक्षित होकर उन्हें मजबूरन आश्रय गृह में रहना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

यशवर्धन ने स्पष्ट किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऐसे महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए हर संभव निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाएँ किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकार से वंचित नहीं रहेंगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अदालत तक सहायता दी जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों और महिला संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा उनके साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार की कानूनी मदद के लिए वे बेझिझक संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ उपस्थित थीं और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!