बिहारलोकल न्यूज़

राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर होंगे।

जमुई झाझा

झाझा/जमुई- बिहार राज्य 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में जमुई जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, जमुई के अध्यक्ष राजीव कुमार सहित अन्य चालक और ईएमटी ने जिलाधिकारी, सीएस, श्रम अधीक्षक और सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी हड़ताल

की सूचना दी। अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उनकी तीन मुख्य मांगें हैं:।1. श्रम अधिनियम के तहत वेतन और अन्य सुविधाओं का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त भुगतान किया जाए। 2. प्रत्येक माह का वेतन समय पर भुगतान किया जाए और कर्मचारियों को मासिक वेतन पर्ची प्रदान की जाए। 3. यदि गाड़ी खराब हो जाती है तो उसकी मरम्मत समय पर की जाए और मरम्मत अवधि में कर्मचारियों का वेतन न काटा जाए। राजीव कुमार ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति शेखपुरा, पटना और चिकित्सा हेल्थ केयर

लिमिटेड, मुंबई के बीच बिहार में 102 एम्बुलेंस संचालन के लिए एक एकरारनामा 1 नवंबर 2024 से लागू किया गया था। सभी कर्मचारी संस्था के नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन संस्था द्वारा कर्मचारियों के लिए एकरारनामा में उल्लेखित श्रम अधिनियम के कानून का पालन नहीं किया जा रहा है।।उन्होंने बताया कि इसी कारण से कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि यह हड़ताल कर्मचारियों के आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है।हड़ताल के कारण जिले में एम्बुलेंस सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है, और कर्मचारी संघ ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी

मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि आपातकालीन सेवाओं में बाधा न उत्पन्न हो।बैठक में एम्बुलेंस कर्मचारी और ईएमटी शामिल थे, जिन्होंने हड़ताल के समर्थन में एकजुटता दिखाई और सरकार तथा संबंधित संस्थाओं से निष्पक्ष समाधान की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!