बिहारलोकल न्यूज़

प्रसूता की मौत हो जाने पर मृतका के मायके वालों ने अस्पताल कर्मी पर लापरवाही से इलाज करने का लगाया आरोप।

जमुई

झाझा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो जाने पर मृतका के मायके वालों ने अस्पताल कर्मी पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया। मृतका की पहचान झाझा नगर क्षेत्र के न्यू कॉलोनी के रहने वाले कुंदन कुमार वाली रजनी कुमारी के रूप में हुई। अस्पताल से शव मृतका के मायके वालों ने घर

लाया। शनिवार की सुबह मृतका के भाई रवि कुमार ने बताया शुक्रवार की रात्रि में अस्पताल में बहन रजनी को भर्ती करवाया जहां शुक्रवार- शनिवार की दरमियान रात्रि 1 बजे मेरी बहन का बेटी को जन्म दिया हुआ। प्रसव के कुछ घण्टे बाद रजनी की तबियत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रात में डॉक्टर भी एक

बार चेक नही किया था। शव को परिजनों ने सबसे पहले रेलवे कॉलोनी लाया और फिर शव को मृतका के ससुराल भेजा गया। परिजनों को ढांढस देने पहुंचे वार्ड पार्षद विकास शर्मा ने बताया की अक्सर रात्रि में अस्पताल में डॉक्टर गायब रहते है जिसके कारण अस्पताल में भर्ती मरीज की देखरेख सिर्फ छोटे स्वास्थ्य कर्मी के भरोसे ही होते रहता है। उन्होंने कहा कि इस बात की शिकायत

जिलाधिकारी जमुई को पत्र के माध्यम से भेजा जाएगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के एचएम को देते हुए जांच करने के लिए कहा। अस्पताल के एचएम नवनीत कुमार को भी जानकारी दी गई जिसके बाद उन्होंने इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच का भरोसा परिजनों को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!