नक्सल थाना बन्नूबगीचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में कुल छह आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
लखीसराय

लखीसराय- नक्सल थाना बन्नूबगीचा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, सभी आरोपित विभिन्न कांडों में संलिप्त पाए गए थे और लंबे समय से पुलिस को
इनकी तलाश थी। पहला मामला – कांड संख्या 54/25 इस कांड में पंकज कुमार तथा धर्मवीर कुमार (पिता – रामविलास बिंद, ग्राम – जानकीडीह बेलदरिया) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर गंभीर धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज था। दूसरा मामला – कांड संख्या 69/25 इस मामले में भूखा यादव (पिता – स्वर्गीय भासो यादव) तथा सुमन कुमार (पिता – भूखा यादव, ग्राम – बलहपुर) को हिरासत में लिया गया। दोनों की संलिप्तता पूर्व में दर्ज मामले में पाई गई थी। तीसरा मामला – न्यायालय में लंबित वाद (873/24) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम सह विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय, लखीसराय में लंबित इस मामले में पुलिस ने दिलखुश कुमार उर्फ रामानंद कुमार (पिता – रंजीत मोदी, ग्राम – जानकीडीह) तथा उदय कुमार (पिता – नारायण यादव, ग्राम – जानकीडीह, बन्नूबगीचा, लखीसराय) को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।




