बिहारलोकल न्यूज़

महिला संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं विस्तृत बनाने के उद्देश्य से जिला महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित।

जमुई झाझा

जमुई – गुरुवार को जदयू जमुई जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में महिला संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं विस्तृत बनाने के उद्देश्य से जिला महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाया गया। वहीं सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया गया। महतो ने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही

योजनाएं अनगिनत हैं। इसलिए महिला कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वे घर-घर जाकर इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुँचाएं। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु 10 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी जानकारी हर महिला तक पहुँचनी चाहिए ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक

महिलाओं को संगठन से जोड़कर जदयू को मजबूत बनाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाएं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरुण भारती, जिला उपाध्यक्ष पवन रंजन साह, युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, शैलेन्द्र कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिनमें बबीता पांडेय, सुषमा देवी, फरजाना खातून, बिंदु देवी, शोभा देवी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं। सभी ने संगठन को मजबूत करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!