बिहारलोकल न्यूज़

खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन महिलाओं की मौत, पाँच गंभीर रूप से झुलसीं।

कैमूर

कैमूर- सोमवार की सुबह हुई बारिश कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव के लिए मातम लेकर आई। खेत में सोहनी (रोपनी) करने गई आठ महिलाएँ अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य महिलाएँ बुरी तरह झुलस गईं। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों

की मदद से मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मृत महिलाओं की पहचान मगरी देवी (45 वर्ष), पत्नी अशोक राम, प्रेमशिला देवी (45 वर्ष), पत्नी मदन राम, कुमारी देवी (40 वर्ष), पत्नी मनोज राम तीनों महिलाएँ दनियालपुर कुरई गांव की ही निवासी बताई गई। झुलसी हुई महिलाओ में गीता देवी (40 वर्ष), जानकी देवी (45 वर्ष), कुंती देवी (40 वर्ष), मीरा देवी (35 वर्ष), पुष्पा देवी (40 वर्ष) ये पाँचों महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हैं और चिकित्सकों की देखरेख में इलाजरत हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के

अनुसार सुबह खेतों में महिलाएँ रोपनी कर रही थीं। अचानक आसमान में गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बिजली गिरी, जिसकी चपेट में महिलाएँ आ गईं। चीख-पुकार मचते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। हादसे की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासनिक स्तर पर कागजी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मोहनिया विधायक संगीता कुमारी भी घटनास्थल पर पहुँचीं और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। मोहनिया अंचलाधिकारी पुष्पलता कुमारी ने बताया कि खेत में सात महिलाएँ काम कर रही थीं, जिनमें से तीन की मौत हो गई और चार महिलाएँ झुलस गईं। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और नियमावली के अनुसार परिजनों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। संगीता कुमारी (विधायक, मोहनिया) ने कहा”यह बेहद दुखद घटना है। प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के परिजनों को सरकारी मदद दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।” पुष्पलता कुमारी (अंचलाधिकारी, मोहनिया) ने कहा “आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत और चार के घायल होने की पुष्टि हुई है। मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाएगा। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!