
जमुई : जिले में जनता महादलित संघ को और अधिक मज़बूत तथा संगठित बनाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विकास गौरव ने की।
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जिला और प्रखंड कमिटी गठन के बाद अब पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता महादलित संघ एक “विशाल और सशक्त संगठन” के रूप में उभरेगा।
बैठक में मौजूद जिला एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाज के उन लोगों तक सरकारी योजनाओं और अधिकारों का लाभ पहुँचाना है, जो अब तक वंचित रहे हैं। इसके लिए सभी प्रखंडों में मज़बूती से आवाज़ उठाई जाएगी।
बैठक में जिला प्रधान उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रविराज कुमार, जिला प्रधान महासचिव सह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, संगठन मंत्री रितेश कुमार, महासचिव अर्जुन रविदास, सचिव सकलदेव दास, उपाध्यक्ष सुनील दास, सचिव शंकर दास, महासचिव प्रभाकर दास, सचिव विनय दास सहित प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीपुर से संजय कुमार, बरहट से संतोष दास, जमुई से संतोष दास और गिद्धौर से शंभू रविदास उपस्थित रहे। मंच का संचालन लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।




