बिहारलोकल न्यूज़

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न।

जमुई

जमुई- रविवार को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के लिए कई प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई तथा उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों और मोहल्लों की

सूची तैयार कर सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए संगठन के हर सदस्य को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव डॉ. मनोज सिन्हा ने कहा कि जिले के हर कायस्थ तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को विशेष अभियान चलाना होगा। जितनी शीघ्रता से अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ेंगे, उतना ही यह संगठन मजबूत होगा। बैठक के दौरान कई नए पदों के लिए

सर्वसम्मति से नवनियुक्त पदाधिकारियों का चयन किया गया। इनमें युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक कुमार, युवा प्रकोष्ठ सचिव अजीत कुमार सिन्हा, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष विवेक सिन्हा, महासचिव नीरज कुमार सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष निरंजन कुमार, महासचिव राजेश कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष राजेश मलदहियार, उपाध्यक्ष विजय सिन्हा, राजीव सिन्हा एवं राकेश कुमार

रंजन, सचिव जितेंद्र कुमार और राजीव रंजन सिन्हा शामिल हैं। प्रदेश सचिव अभिषेक सिन्हा और संयुक्त सचिव प्रशांत सिन्हा के साथ सभी नवनियुक्त सदस्यों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। संगठन ने यह भी तय किया कि मासिक बैठकें अब नियमित रूप से हर महीने आयोजित होंगी और आवश्यकता पड़ने पर विशेष बैठकें बुलाई जाएंगी। सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और महासचिव की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि लगातार तीन

बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और संतोषजनक जवाब न मिलने पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। सोमवार से जिले भर में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में डॉ. मनोज सिन्हा, राजकिशोर सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, निरंजन सिन्हा, राजेश सिन्हा, प्रभात सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, विकास सिन्हा, नीरज कुमार प्रसाद, सत्येंद्र शंकर प्रसाद, राजीव रंजन, विवेक कुमार लक्की और राजू सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। अंत में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिला संगठन नई ऊर्जा और दिशा के साथ लगातार प्रगति करेगा और समाज की आवाज को मजबूती से उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!