बिहारलोकल न्यूज़

चानन प्रखंड में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का दौरा, विकास कार्यों की दी जानकारी, जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

लखीसराय

लखीसराय (सुजीत कुमार)- लखीसराय जिले के चानन प्रखंड में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मननपुर रेलवे मैदान सहित कई स्थानों पर आयोजित जन संवाद

कार्यक्रमों में शिरकत की।।कार्यक्रम की अध्यक्षता संग्रामपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सिंह ने की।मंत्री ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कुंदर में बीयर

को तोड़कर बराज का निर्माण किया गया है और उसके ऊपर पुल भी बनाया गया है, जिससे वाहनों एवं आम लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि बसुआचक नहर से खठकुआं पाठ – लखीसराय-जमुई आरसीडी रोड पर मंझवे में पुल का निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा चानन प्रखंड में चार नई सड़कों की

स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर भी हो चुका है। इनमें 1. मननपुर से नगड़दाड़ भाया मालिया 2. मननपुर से नगरटाड़ यादव टोला 3. मलिया से साउथ मांझी टोला (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत) 4. मननपुर से बिंद टोला (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत)

शामिल हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि मननपुर गुमटी से तितायचक पथ में पुल का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा। अपने संबोधन में ललन सिंह ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास का कार्य हो रहा

है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में भय और अव्यवस्था का माहौल था, सड़कें जर्जर थीं और बिजली की आपूर्ति बेहद सीमित थी। आज स्थिति बदल चुकी है—हर गांव सड़क से जुड़ चुका है, 22 से 24 घंटे बिजली मिल रही है, पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दी गई

है और अब लोगों को 125 यूनिट बिजली निशुल्क दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को ऊँचाई पर पहुंचाया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत

अभियान, जीएसटी में कमी और ऑपरेशन सिंदूर जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया। मंत्री ने लोगों से अपील की कि मजदूरों को उनकी पूरी मजदूरी दें और इसमें कंजूसी न करें। उन्होंने कहा कि राजनीति जाति, धर्म और

रिश्तेदारी के आधार पर नहीं, बल्कि विकास के मुद्दों पर होनी चाहिए। अपने संबोधन में ललन सिंह ने बिना नाम लिए विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले चानन में दहशत का माहौल था और कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए ग्रामीणों को दबाते थे।

लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा—“चानन के लोगों को अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है। यह ललन सिंह की गारंटी है कि आप निडर होकर जीवन जीएं।” दूसरी ओर भंडार गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ।

यहां महिलाओं की उपस्थिति भी देखी गई। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और कहा—“जब तक मैं जीवित हूं, कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

आप निडर होकर काम करें।” चानन प्रखंड के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। मलिया पंचायत में मुखिया डब्लू पासवान, भंडार गांव में मुखिया दीपक सिंह, गोपालपुर गुमटी टोला में रामदेव मंडल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने दुर्गा मंदिर, सामुदायिक भवन और जीविका

कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, जमालपुर विधानसभा प्रभारी रामदेव मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, कार्यपालक अभियंता आशुतोष एवं गौतम कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि मदन मंडल, प्रखंड अध्यक्ष

देवकीनंदन मंडल, महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष मिथलेश यादव, बालेश्वर राय, अशोक यादव, उप मुखिया मुरारी मेहता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!