
चकाई/जमुई (बिधुरंजन उपाध्याय) –चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर सगदनीडीह मोड़ के समीप मंगलवार शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद उधर से गुजर रहे
समाजसेवी चंदन सिंह ने अपने वाहन से तीनों घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों को बेहतर इलाज के
लिए देवघर भेजा गया है। घायलों में मुकेश पूजहर पिता लिखो पुजहर एवं बाटो पुजहर ग्राम बसबुटिया थाना चंद्रमंडी शामिल है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर माधोपुर से बसबुतिया अपने घर की ओर जा रहे थे
तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनो बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए और सड़क पर गिर गए। दोनों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।इसके बाद उधर से गुजर रहे चंदन सिंह ने तीनों को
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर चंदन सिंह ने बताया कि चकई अस्पताल में इलाज की व्यवस्था ठीक नहीं है। प्रारंभिक इलाज के बाद तुरंत देवघर रेफर कर दिया जाता है।उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सिविल सर्जन से व्यवस्था में सुधार की मांग की।





