बरहट में नेचर विलेज की राष्ट्रगुणगान तिरंगा यात्रा का सातवां दिन उत्साहपूर्ण रूप से मनाया गया।
जमुई

जमुई बरहट- नेचर विलेज के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रगुणगान तिरंगा यात्रा का सातवां दिन रविवार को खास उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरहट प्रखंड के डाढा पंचायत से यात्रा की शुरुआत समाजसेवी जितेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हुई। यात्रा में आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और राष्ट्रीय एकता तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के समर्थन में नारे लगाते हुए अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।
यात्रा का नेतृत्व नेचर विलेज के संस्थापक एवं पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को स्वदेशी उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूक किया और विदेशों से आने वाले उत्पादों के बहिष्कार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट होकर स्वदेशी अपनाना होगा। अमेरिका और अन्य देशों पर भारतीय उत्पादों की आयात निर्भरता को रोकना आवश्यक है, ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।
निर्भय प्रताप सिंह ने विशेष रूप से ग्रामीणों और दुकानदारों से अपील की कि वे विदेशी वस्तुओं का पूर्ण बहिष्कार करें और गाय के गोबर से बने दीपक, हर्बल गुलाल, तथा अन्य स्थानीय उत्पादों का उपयोग बढ़ाएं।
यात्रा डाढा पंचायत के सुदामापुर, सुखलेवा, नारायणपुर, नमरखादी, ग्राम लक्खय से होकर पंडौ पंचायत के लकरा-भंदरा और विभिन्न टोला व मटिया तक पहुंची। रास्ते में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर यात्रा का भव्य स्वागत किया और निर्भय प्रताप सिंह का अभिनंदन किया। इस अवसर पर युवाओं और महिलाओं द्वारा आयोजित रोड शो ने माहौल को और भी राष्ट्रीय उत्सव का स्वरूप दिया। सभी लोग तिरंगा लिए हुए ‘मेरा भारत महान’ के नारों से वातावरण को गूँजता हुआ बना दिया। यात्रा में शामिल प्रमुख व्यक्ति थे – समाजसेवी जितेंद्र सिंह, महेश मंडल, मनोहर सिंह, शैलेंद्र सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, रमन कुमार सिंह, अवधेश सिंह, नंदलाल सिंह, रतन कुमार उपाध्याय, बलराम सिंह, सिकंदर पटेल, राजेश पटेल, साथ ही नेचर विलेज के सक्रिय सदस्य वकील सिंह, रवि कुमार, अजय तिवारी, रंजीत रावत, रंजीत यादव, जवाहर मांझी, प्रकाश पासवान, अनुराग कुमार सिंह, मोहम्मद सलाम अंसारी, करीमन मियां भी मौजूद थे। यात्रा में विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। ग्रामीण महिलाएं जैसे शोभा मांझी, गीता भारती, सीता देवी, रीता देवी और मंजू देवी ने तिरंगे का सम्मान करते हुए और स्वदेशी आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। नेचर विलेज द्वारा आयोजित यह राष्ट्रगुणगान तिरंगा यात्रा पूरे जिले में लगातार जारी रहेगी और आने वाले दिनों में विभिन्न पंचायतों में भी इसका आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों में यात्रा को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है, जो देशभक्ति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत कर रहा है।




