बरहरवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह के नेतृत्व में मनाया शताब्दी वर्ष।
साहेबगंज

संवाददाता/बरहरवा – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरहरवा के बैनर तले रविवार को संघ ने अपना शताब्दी वर्ष मनाया। इस दौरान सर्वप्रथम बरहरवा नगर में स्थित आर बी पैलेस से स्वयंसेवकों ने बरहरवा नगर में पथ संचलन निकाला,जिसका नेतृत्व नगर कार्यवाह अनुराग ने किया।यह पथ संचलन आर बी पैलेस से निकलकर नगर क्षेत्र के बरहरवा थाना रोड,नया बाजार, रेलवे फाटक,हाटपाड़ा, बंगाली टोला,कालीतल्ला, कहारपाड़ा कुशवाहा टोला, गर्ल्स स्कूल रोड, बजरंगबली पथ से स्टेशन चौक सब्जी मंडी पथ होते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद सभा के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई। मंच संचालन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संघ अपना शताब्दी वर्ष को भारत वर्ष में मना रहा है। हम लोग भी बहरवा में संघ शताब्दी वर्ष पथ संचलन निकाल कर संपन्न किया।अपने यहां कार्यक्रम आज भी संपन्न नहीं हुआ है। संघ का जो उद्देश्य है आज भी वह पूरी नहीं है। डॉक्टर हेडगेवार को ऐसी क्या स्थिति भारत में दिखने लगी थी कि पूरे भारतवर्ष में उन्हें संघ की स्थापना करनी पड़ी। 9 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन डॉक्टर हेडगेवार ने कुछ चंद स्वयंसेवकों के साथ मिलकर इस संघ की स्थापना की। जिसका मुख्य उद्देश्य है भारत को विश्व गुरु बनाना। जिस प्रकार पूरे भारत को विदेशी आक्रमणकारियों ने लूट करके भारत के टुकड़े-टुकड़े किए। इस प्रकार बख्तियार खिलजी 18 घुडसवार के साथ आकर भारत के लोगों को अपने चंगूल में फंसा कर भारत की बड़े-बड़े स्थलों को ध्वस्त करते हुए चले गए। ऐसे कई आक्रमणकारी भारत को लूट कर ले गए। इसी प्रकार काफी विचार विमर्श चिंतन के पश्चात डॉक्टर हेडगेवार को संघ की स्थापना करनी पड़ी की देश का हर एक युवक संघ की स्वयंसेवक बनकर देश की रक्षा करें।आज उसी का फल है की विश्व का सबसे बड़ा संगठन आर एस एस है,मौके पर नगर कार्यवाह अनुराग ,साहिबगंज व पाकुड़ विभाग के अजय, प्रांत कार्यवाह संजय , प्रदेश विभाग कार्यवाह मृत्युंजय ,विभाग संघ राजकुमार , बरहरवा नगर सह खंड कार्यवाही लालचंदजी, नारायण, पूर्व प्रचारक अरविंद कुमार,महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख मिथुन के अलावे सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।




