
औरंगाबाद – कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के चिल्हकी उच्च विद्यालय स्टेडियम में आगामी 7 सितंबर 2025 को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसे लेकर तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार स्थल पर पहुँचकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे
हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू कुटुंबा प्रभारी प्रतिमा सिंह, वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह, प्रवीण गुप्ता, जीतू तिवारी, रोशन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, पप्पू शर्मा व अभय पासवान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिंह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के
रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं। रेखा पासवान ने आगे कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए तत्पर रही हैं। क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर वे लगातार सक्रिय रहती हैं। कुटुंबा क्षेत्र में उन्हें समाजसेवा और जनसरोकारों के लिए विशेष पहचान प्राप्त है। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास तथा जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

