बिहारलोकल न्यूज़

राष्ट्रगुणगान तिरंगा यात्रा अपने छठे दिन बरहट प्रखंड के कटौना पंचायत पहुँची।

जमुई

जमुई- शनिवार को नेचर विलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रगुणगान तिरंगा यात्रा अपने छठे दिन बरहट प्रखंड के कटौना पंचायत पहुँची। पंचायत के मुखिया कपिल देव यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों ने यात्रा का जोरदार

स्वागत किया और अपने-अपने गांवों में आमंत्रित भी किया। इस यात्रा का नेतृत्व नेचर विलेज के संस्थापक एवं पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह कर रहे हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से खुला आह्वान किया कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए विदेशी सामान का पूर्ण बहिष्कार करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि भारतवासी विदेशी उत्पादों

का उपयोग बंद कर देंगे तो स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और करोड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा देश महान है। हमें अपने देश में बने सामान का ही उपयोग करना चाहिए। अगर भारत को बचाना है तो देश के 140 करोड़ लोगों की यह सामूहिक जिम्मेदारी है। दुकानदार विदेशी सामान न बेचने का संकल्प लें और हर उपभोक्ता विदेशी वस्तुओं को न खरीदने का निश्चय करे। यही सच्चे अर्थों में तिरंगे का सम्मान होगा। यात्रा के दौरान कटौना पंचायत के बिजली कटौना, पांडे कटौना, गादी कटौना, गढ़वा कटौना सहित

अनेक गांवों से यह कारवां गुजरा। आगे यह यात्रा गूगुलडीह पंचायत के चंद्रशेखर नगर और गूगुलडीह के अन्य टोला-गांवों तक पहुँची। लोगों ने राष्ट्रगुणगान और तिरंगे के जयकारों के साथ इस यात्रा का स्वागत किया। विशेषकर युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और तिरंगे के सम्मान की शपथ ली। इस यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश फैलाना नहीं, बल्कि स्वदेशी अपनाओ, विदेशी छोड़ो की भावना को जन-जन तक पहुँचाना भी है। कार्यक्रम में निर्भय प्रताप सिंह के साथ मुख्य रूप से विपिन कुमार मंडल, मनोहर सिंह, रमन कुमार सिंह, अवधेश सिंह, नंदलाल सिंह, रतन कुमार उपाध्याय, बलराम सिंह, मुखिया गुगुलडीह, विमल तिवारी, अजय तिवारी, रंजीत रावत, रंजीत यादव, जवाहर मांझी, प्रकाश पासवान, अनुराग कुमार सिंह, मोहम्मद सलाम अंसारी, करीमन मियां, शोभा मांझी, गीता भारती, सीता देवी, रीता देवी और मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा में लोगों के बीच लगातार मेरा भारत महान और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। आयोजन समिति का कहना है कि यह राष्ट्रगुणगान तिरंगा यात्रा जिले के सभी प्रखंडों और गांवों तक पहुंचेगी, ताकि स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!