पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा रोड एक्सीडेंट से संबंधित समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
साहिबगंज

साहिबगंज – पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोड एक्सीडेंट से संबंधित iRAD/eDAR पोर्टल में डेटा इंट्री की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में जिले से पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विजय कुमार कुशवाहा तथा iRAD/eDAR के मैनेजर मनोज कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित समस्त अभिलेखों को समयबद्ध रूप से iRAD/eDAR पोर्टल पर दर्ज करने पर बल दिया गया। साथ ही, लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने और पोर्टल पर शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस उप महानिरीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के डेटा का सटीक एवं समय पर संधारण सड़क सुरक्षा
एवं भविष्य की कार्ययोजना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय समन्वय को और मजबूत करने तथा विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों के निर्वहन में तत्परता बरतने पर विशेष जोर दिया।




