बिहारलोकल न्यूज़

प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की उमंग और उत्साह के बीच संपन्न हुआ।

जमुई गिद्धौर

गिद्धौर- प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की उमंग और उत्साह के बीच संपन्न हुआ।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार ने बीडीओ सुनील कुमार और सीओ आरती भूषण सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रीय धुनों और तिरंगे के जयघोष के बीच लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों में भी ध्वजारोहण व रंगारंग

कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा पंचायत भवन में मुखिया रामाशीष साह ने तिरंगा फहराया। पतसंडा

पंचायत भवन में मुखिया ललिता देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। संस्कार भारती पब्लिक स्कूल, गंगरा में डॉ. लखनलाल पांडेय ने ध्वज आरोहित किया। विधायक

दामोदर रावत के आवास पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने ध्वजारोहण किया। सार्वजनिक पुस्तकालय में शिक्षक परवेश कुमार ने तिरंगा फहराया।

बिहार इंटरनेशनल बेसिक स्कूल में निदेशक अंजू कुमारी ने ध्वजारोहण कर बच्चों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। जीके जीनियस पब्लिक स्कूल, कोल्हुआ में मिलेनियम

स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम ने प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। समारोहों के दौरान कई स्थानों पर छात्रों द्वारा देशभक्ति

गीत प्रस्तुत किए गए और मिठाइयों का वितरण हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। मौके

पर प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार ने कहा कि यह आज़ादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। तिरंगे की शपथ सिर्फ उत्सव तक सीमित नहीं, बल्कि

विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प से जुड़ी है। हमारा दायित्व है कि सरकार की हर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक समय पर और निष्पक्ष रूप से

पहुँचे। गिद्धौर के समग्र विकास के लिए हम सब एकजुट होकर काम करते रहेंगे। वहीं मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण की

नींव शिक्षा और संस्कार से मजबूती पाती है। स्वतंत्रता दिवस हमें बच्चों और युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जगाने की प्रेरणा देता है।

जीके जीनियस पब्लिक स्कूल, कोल्हुआ में ध्वजारोहण का अवसर मिला—इसके लिए विद्यालय परिवार का आभारी हूँ। हमारी संस्था शिक्षा, स्वच्छता और जागरूकता जैसे अभियानों के माध्यम से समुदाय के

सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने तिरंगे के मान-सम्मान की रक्षा और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!