बिहारलोकल न्यूज़

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर रविवार को जदयू प्रदेश नेतृत्व द्वारा बिहार के सभी जिलों के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद आयोजित।

जमुई

जमुई- मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर रविवार को जदयू प्रदेश नेतृत्व द्वारा बिहार के सभी जिलों के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद आयोजित किया गया। जमुई जिला में इस संवाद की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने की।

जमुई जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बड़े स्क्रीन के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश के कई मंत्री एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए। संवाद के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को प्राथमिकता के साथ संपन्न करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य है। हमारे सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि एक भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

संगठन के निर्देशों को हम पूरी तत्परता के साथ धरातल पर लागू करेंगे। इस अवसर पर जमुई विधानसभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष भोला खान एवं पवन कुमार साव, जिला सचिव राजेश कुमार, नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, जमुई प्रखंड अध्यक्ष मो. जमील अहमद, बरहट प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव मंडल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!