झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का पुतला दहन।
साहिबगंज

साहेबगंज – रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का पुतला दहन किया गया। जानकारी के अनुसार विगत 20 अगस्त 2025 को केंद्र सरकार द्वारा संसद में असंवैधानिक विधेयक पेश किया गया था, उक्त विधेयक भारतीय संविधान के मौलिक सिद्धांत “दोष साबित होने तक आरोपी निर्दोष होता है” के उलंघन के लिए लाया गया है।
उक्त विधेयक असंवैधानिक रूप से जनप्रतिनिधि को उसके दायित्वों से विमुख करते हुए जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करना है।आए दिन ऐसा देखा जा रहा है की भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने विरोधियों को राजनैतिक, सामाजिक एवं मानसिक स्तर पर नुकसान पहुंचाने अथवा अपने राजनैतिक दल को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है | उक्त विधेयक के अनुसार इस विधेयक का दुरूपयोग कर किसी भी जन प्रतिनिधि को किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा 30 दिनों से अधिक समय के लिए न्यायिक हिरासत में भेज कर जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करते हुए सम्बंधित जन प्रतिनिधि, जो दोषी नहीं है, को इस्तीफा देने अथवा पद
छोड़ने के लिए बाध्य किया जाएगा | यह न सिर्फ जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान है वरण जनता को गुमराह करने की साजिश भी है। उक्त विधेयक यह दर्शाता है की भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है | उपरोक्त स्थिति में झारखण्ड सहित देश के सभी राज्यों में भाजपा के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। इसके विरोध में रविवार को जेएमएम जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्टेशन चौक पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ओछी राजनीति बंद करने, शहीदों का सम्मान करने, शहीदों को बदनाम न करने की बात कही,मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोस्वामी, केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेंब्रम, संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, मुजीबुर रहमान, अखलाकुर रहमान, जिला सचिव सुरेश टुडू, जिला उपाध्यक्ष प्रो मुजम्मिल हक, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह,जेम्स किस्कू, मो आजाद,राजू अंसारी,बर्नाड मरांडी, दुर्गा मंडल, वारिश अनवर,विकास यादव, अमरदीप, गफ्फार अंसारी, आदित्य यादव, धर्मवीर कुमार महतो,दुर सिंह, विनय कुमार सिंह, सरिता देवी, नईम अंसारी, छवि हेंब्रम, तारिक अनवर, विनीत पोद्दार, एकरामुल हसन, दिनेश सोरेन, योगेश हांसदा, गोपाल मंडल, नुमान अंसारी, अमरदीप सिंह, गुरु हेंब्रम ,मो शाहबाज, मो इब्राहिम, सहित समस्त प्रखण्ड के अध्यक्ष सचिव नगर अध्यक्ष सचिव मौजूद थे।




