एससी एसटी एक्ट मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त को पुलिस ने थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से किया गिरफ्तार।
औरंगाबाद

औरंगाबाद – नवीनगर थाना पुलिस ने एससी एसटी एक्ट मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त को पुलिस ने थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियूक्त की पहचान औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी कुंदन कुमार
सिंह पिता उपेन्द्र सिंह तथा प्रिंस कुमार पिता मनोज सिंह के रूप में की गई है। जिसमें वह फरार चल रहा था। इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कांड संख्या 259/25 धारा 126(2)/115(2) /76/329(4)/352/3(5) बीoएनoएसo एवं 3(1)(r) (s) एससी एसटी एक्ट एवं धारा 37 बिहार मघनिषेध एवं
उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उक्त व्यक्ति को घर से गिरफ्तार कर लिया गया एवं न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही इस अभियान में पी एस आई विशाल शेखर,त्रिलोकीनाथ समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।




