बिहारलोकल न्यूज़

चौकीदार हरेराम सिंह की बिगड़ी तबियत, हुई मौत।

जमुई झाझा

झाझा – शुक्रवार की देर रात चरकापत्थर थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी 50 वर्षीय चौकीदार हरेराम सिंह की

तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, हरेराम सिंह शुक्रवार की सुबह 8 बजे स्वतंत्रता

दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। थाना में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे रात्रि लगभग 9

बजे घर लौटे। करीब एक घंटे बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। गांव में समुचित स्वास्थ्य सुविधा

उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों ने पहले ग्रामीण चिकित्सक से उनका इलाज कराया, लेकिन हालत

लगातार बिगड़ती गई। स्थिति गंभीर होने पर रात करीब 2:30 बजे उन्हें निजी वाहन से झाझा रेफरल अस्पताल

ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें मृत

घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर झाझा थाना पुलिस अस्पताल

पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज

दिया। मृतक चौकीदार महेश्वरी गांव के रहने वाले के रूप में हुई है। इधर, परिजनों ने बताया कि हरेराम सिंह पूरी

निष्ठा और ईमानदारी से चौकीदारी की सेवा करते थे। स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर ड्यूटी निभाने के बाद घर

लौटने पर अचानक तबीयत बिगड़ना उनके लिए असहनीय रहा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!